Home Haryana CM मनोहर लाल ने देखा ‘दादा लख्मीचंद’ का प्रीमियर शो, हरियाणा में...

CM मनोहर लाल ने देखा ‘दादा लख्मीचंद’ का प्रीमियर शो, हरियाणा में होगी टैक्स फ्री

260
0

करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद के जीवन पर आधारित दादा लख्मी फिल्म को बेस्ट हरियाणवी फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘दादा लख्मीचंद’ फिल्म का प्रीमियर शो देखा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री किया जाएगा। 8 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी दादा लख्मी की कला को पहचानेगी। दादा लख्मी चंद को जितनी कठिनाईयां आई वह सब दिखाया गया है। सभी यह फिल्म देखें और उनके जीवन से प्रेरणा लें। यशपाल शर्मा, हितेश शर्मा और सभी कलाकारों ने अच्छी भूमिका निभाई। हरियाणवी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हमने फिल्म पॉलिसी बनाई है।

68 इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं दादा लख्मी चंद फिल्म को

दादा लख्मी चंद फिल्म को 68 इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। यह इस बात का सुबूत है कि अब क्षेत्रीय सिनेमा की पहचान बन रही है। अभी आस्कर के लिए गुजराती भाषा का फिल्म का चयन हुआ यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म बनाने में कई सालों की मेहनत लगी है।

बिलासपुर की अदिति ने भी किया रोल

बिलासपुर निवासी 12 वर्षीय अदिति ने भी दादा लख्मी फिल्म में अभिनय किया है। अदिति ने इस फिल्म में लख्मी चंद की बहन का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम कर वह दादा लख्मी के बारे में जान सकी है। इसके अलावा यमुनानगर से गौरव पराशर ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here