कैथल (अकुंर कपूर): इस समय हरियाणा में पंचायती चुनावों का माहौल है। कैथल जिला के गांव प्रेमपुरा में पंचायत चुनाव में एक अनूठा चुनाव देखने को मिला। यहां का सरपंची चुनाव हटकर इसलिए है क्योंकि वोटिंग प्रक्रिया के दौरान विदेशों से वोट डालने के लिए लगभग 100 लोग अपने गांव प्रेमपुरा में पहुंचे। सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए वह खुद इंग्लैंड से अपने गांव प्रेमपुरा में पहुंचे। उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

सरपंच बनने के बाद गांव प्रेमपुरा के लोग अनिल विज से मिलने पहुंचे। वहीं ज्यादा जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि उनके पिता पहले चुनाव लड़ते थे उनकी रोड एक्सीडेंट में मौत के बाद पिता का संकल्प चुनाव लड़कर पूरा किया है। इंग्लैंड में रहने के बावजूद इंडिया आकर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। इस दौरान गांव के जितने भी लोग विदेशों में रहते थे उनसे भी अपील की थी कि वो भी आकर वोट करें। जिसके बाद सभी विदेश में रहने वाले निवासियों ने भी आकर वोट डाली और हमने जीत हासिल की।







