Home Accident रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: चलते ऑटो का एक्सीलेटर दबाने से पलटा वाहन,...

रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: चलते ऑटो का एक्सीलेटर दबाने से पलटा वाहन, 4 साल के बच्चे की मौत

21
0

रेवाड़ी | रेवाड़ी के सनसिटी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। खेल-खेल में ऑटो का एक्सीलेटर दबाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक ऑटो चालक अपना वाहन चालू हालत में छोड़कर पास की दुकान पर चला गया। इसी दौरान पास में मौजूद चार वर्षीय कार्तिक ऑटो में चढ़ गया और खेलते-खेलते एक्सीलेटर दबा बैठा। अचानक वाहन तेजी से आगे बढ़ा, डिवाइडर से टकराया और पलट गया।

हादसे में मासूम ऑटो के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक, कार्तिक यूकेजी का छात्र था और स्कूल से लौटने के बाद उसे घर के पास दुकान पर भेजा गया था। वहीं खड़े पड़ोसी के ऑटो में बैठने के दौरान यह हादसा हो गया।

मृतक के चाचा ने ऑटो चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि वाहन को चालू हालत में छोड़ना ही हादसे की मुख्य वजह बना। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here