फरीदाबाद (अकुंर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को फरीदाबाद में खुला जनता दरबार लगाया गया। जिसमें पंजीकृत 432 शिकायतें रखी गई थी जबकि बाद में 150 खुली शिकायतें भी शामिल कर ली गई। बता दें कि मुख्यमंत्री ने लगभग 600 शिकायतें सुनी। हालांकि ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कुछ विशेष शिकायतें जो चंडीगढ़ विभागों से संबंधित थी उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रधानमंत्री मूलचंद शर्मा और तमाम विधायक गण उपस्थित रहे। एक शिकायत पर मुख्यमंत्री ने खाद्य और आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सत्यनारायण को सस्पेंड किया। वही बिजली मीटर के एवरेज बिल लेने को लेकर नाराज दिखे मुख्यमंत्री ने एस ई नरेश कक्कड़ को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने दो ऐसे पेंशन धारकों को नगद पेंशन भी दी जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी।
खास बात यह है कि आज ऐसी कोई भी शिकायत नहीं रही जिसे नहीं सुना गया हो। उन्होंने बताया कि कुछ दिव्यांग बंधु, बुजुर्गों की पेंशन के मुद्दे थे जिन्हें निपटाया गया है। इसके इलावा परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड की शिकायतों का भी हल किया गया है। पीएम ने बताया कि दो बुजुर्ग ऐसे थे जिन्हें पेंशन मिल जानी चाहिए थी लेकिन नहीं मिली, इसलिए उन्हें मौके पर ही टेंशन दे दी गई है और आगे उन्हें उनके खाते में पेंशन मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर खास नीति भी बनाई जाएगी।
उन्होंने जिक्र किया कि एक अधिकारी को सस्पेंड भी किया गया है जो शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह जनता के प्रति सेवा का भाव रखें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 27 तारीख को हमेशा फरीदाबाद आ रहे हैं जिसको लेकर हमने एक रैली रखी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ठीक ढंग से चल रही है और आने वाले समय में आदमपुर का उपचुनाव हम अच्छे मार्जन से जीतेंगे।







