भिवानी (अकुंर कपूर): हरियाणा के विभिन्न जिलों में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है और अगले एक-दो दिन तक बारिश के रहने के आसार हैं। जिसके चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का ज्यादा असर भिवानी जिला में देखने को मिला। जहां सड़कों पर काफी पानी भर गया। जिसके चलते अनाज मंडी में कुछ किसानों की फसल बारिश की चपेट में आ गई। हालांकि फसल पर प्रशासन ने तरपाल जरूर लगा रखे हैं, लेकिन अभी भी कुछ किसानों की साल भर की मेहनत भीगती जरूर नजर आ रही है।
मंडी प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से किसानों को एसएमएस भेजकर मंडी में ना लाने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके व्यवस्था ना होने के चलते भिवानी अनाज मंडी में किसानों की फसल भीगती नजर आ रही है।







