पानीपत (अकुंर कपूर): हरियाणा के पानीपत जिले के गांव डढौला में एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां 27 वर्षीय विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतका दीपा के पति, सास और देवर पर हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की गला घोंटकर व मारपीट कर हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति, देवर और सास के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
2014 में पानीपत में हुई थी शादी
मृतका की शादी 2014 में पानीपत जिले में गांव डढौला गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। जब शुक्रवार उनके पास फोन आया कि दीपा की तबीयत खराब हो गई है उसके कुछ देर बाद उसके पति राजेश का फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दीपा के संस्कार की तैयारी की जा रही थी जिससे वही उन्हें शक हुआ। जिसके बाद दाह संस्कार रोका गया और मामले की सूचना पुलिस को दी है।







