Home Haryana सिरसा: 6 साल पुराने गबन मामले में सिरसा के डीसी ने दो...

सिरसा: 6 साल पुराने गबन मामले में सिरसा के डीसी ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया, कार्रवाई जारी

188
0

हरियाणा  | हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां के डीसी शांतनु शर्मा ने उपमंडल कालांवाली में हुए एक गबन के मामले में दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ये कर्मचारी जूनियर प्रोग्रामर सन्नी कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष कुमार हैं, जिनकी संलिप्तता 2018-19 के सरकारी राजस्व गबन में पाई गई।

जांच में पाया गया कि इन कर्मचारियों ने करीब 6 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा नहीं किए थे। जबकि इन दोनों ने 2 लाख रुपये जमा कराए, बाकी 4 लाख की राशि अभी भी बकाया है। इस मामले में प्रशासन ने ऐलनाबाद के एक कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की है, और रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here