Home Haryana कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 5...

कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 5 घंटे के बाद पाया काबू

195
0

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सोफा कवर बनाने वाले एक कारखाने में भीषण आग का तांडव देखने को मिला। जहां आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को आग बुझाने में लगभग 5 घंटे लगे। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मीडिया के सूत्रों के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात उन्हें कुर्सी के गद्दे और सोफा कवर बनाने वाले एक कारखाने से आग लगने की सूचना मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here