Home Haryana हरियाणा में खत्म हुआ पुलिस का खौफ, सरेआम बदमाशों ने की फायरिंग

हरियाणा में खत्म हुआ पुलिस का खौफ, सरेआम बदमाशों ने की फायरिंग

210
0

अंबाला: अंबाला में गोलियां चलने का सिलसिला नहीं रुक रहा। बदमाशों को अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। बता दें कि शनिवार देर रात अंबाला कैंट में दो गुटों के बीच गोलाबारी की वारदात हुई। हालांकि यह वारदात आपसी रंजिश के चलते हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी राम कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख फायरिंग करने आए बदमाश मोटरसाइकिल पर भाग खड़े हुए। स्टाफ रोड वक्फ बोर्ड के पास पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग करनी शुरू कर दी।

बदमाशों को रोकने के मकसद से पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोलाबारी में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए छावनी के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मीडिया को जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि दो गुटों में आपस में लड़ाई चलती रहती है। बदमाश दो गुट में बंटे हुए हैं और आपस में एक दूसरे पर गोलीबारी करते रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों को ठीक होने के बाद कोर्ट में पेश करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here