जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक बड़ी घटना होते-होते बची। जहां शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना सरफाबाद गांव की बताई जा रही है। पीड़ित सेल्समैन से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर गंगाना गांव निवासी सुमित और उसके साथी दो गाड़ियों से पीड़ित के ठेके पर पहुंचे और बिना वजह उससे झगड़ा करने लगे। बात तब ज्याहा बढ़ी जब उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद फिर से सुमित अपने साथ धर्मबीर और अन्य के साथ असलहा लेकर ठेके पर आया और गल्ले में रखी 10 हजार रुपए की नकदी उड़ा ली। इसी बीच आरोपियों के अन्य साथियों ने साथ में लाया पेट्रोल ठेके के अंदर फेंक दिया। साथ उसमें आग लगा दी।
पीड़ित की किस्मत अच्छी थी कि पुलिस ने उसकी आवाज सुन ली और उसे बाहर निकाला। हालांकि पीड़ित को सामान्य अस्पताल सफीदों में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।







