कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां 23 वर्षीय एक युवक ने कनाडा के लिए वीजा मिलने में ज्यादा देरी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि मामला कुरुक्षेत्र के झांसा गांव के विकेश सैनी आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहता था। हाल ही में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह अकसर घर में परेशान रहता था क्योंकि उसे कनाडा का वीजा नहीं मिल रहा था। वह 17 अगस्त की रात को अपने घर से निकला था। यहां उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें नहर किनारे मोटरसाइकिल और चप्पल मिले। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद विकेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







