अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला जिले में फिर से हो रही भारी बारिश से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। अभी पहले के ज#ख्म भरे नहीं कि फिर से हरे हो रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों ने इस बारिश से निजात पाने के लिए अब पूजा-पाठ शुरू कर दिया है।

बता दें कि लोगों को अब फिर शुरू हो रही बारिश से काफी डर लग रहा है। वह चिंता में हैं कि कहीं फिर से जल-प्रलय उनके नुकसान को दोगुना ना कर दें। जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई से यहां हो रही बारिश ने क+हर मचा कर रखा हुआ है। लोगों का जीना तक मुहाल हो गया है। काफी नुकसान भी हुआ है।
इस बरसात के कारण अंबाला के निचले इलाकों में कई फुट पानी खड़ा होने से लोगों का सामान तो खराब हुआ ही है बल्कि कुछ लोगों ने अपनी जिंदगी भी गंवाई हैं। कई लोग अपने घरों तक को नहीं बचा पाए।







