Home Haryana मदरसे में ऐसी स्थिति में मिला 11 साल के मासूम का शव,...

मदरसे में ऐसी स्थिति में मिला 11 साल के मासूम का शव, मचा हडकंप

191
0

नूंह (अकुंर कपूर): हरियाणा के नूंह जिला के पुन्हाना में 11 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। बता दें कि गांव शाह चोखा में पीर दादा शाह चौखा की मंझार के पास स्थित इस्लामी मदरसा में समीर उर्दू अरबी की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार घटना के बाद इलाके के सैकड़ों लोगों का मदरसा में तांता लग गया। मृतक समीर मदरसा से शनिवार 5 बजे से गायब था। मदरसा की जामा मस्जिद में ही शव मिला। सूचना मिलते ही नूंह की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। फोरनसिस टीम ने जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसलामी मदरसा दरगाह शाह चौखा के संचालक के संचालक मोलाना जाकिर हुसैन ने बताया कि पिनगवां खंड के गांव तेड निवासी स्वर्गीय राहुल का 11 वर्षीय बेटा समीर गत एक वर्ष से उनके मदरसा में उर्दू, अर्बी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार की शाम को पांच बजे असर की नमाज में मौजूद था लेकिन जब शाम करीब सात बजे बच्चों की हाजरी ली तो वह गायब था। पहले सभी ने उसकी तलाश की जब वो नहीं मिला तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। समीर के आसपास के गांवों, मदरसों और मस्जिदों में उसे तलाशा गया। उन्होंने बताया कि मदरसा की जामा मस्जिद में केवल जुमा के दिन नमाज पढ़ते हैं। उस दिन उसमें भी देख लिया था। शनिवार को बदबू आने पर पता चला कि समीर का मस्जिद के एक कमरे में रेत में दबा हुआ था। उन्होंने बताया कि परिजनों के साथ इस कमरे में समीर को पहले भी तलाश कर लिया था।

क्या कहते हैं मृतक के ताऊ

मृतक के ताऊ इकबाल ने बताया कि 11 वर्षीय समीर के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। गरीब परिवार से हैं। इसलिए वह पिछले एक साल से मदरसा में इसलामी पढ़ाई कर रहा था। जिस दिन समीर गायब हुआ था। मदरसा संचालक ने इसकी फोन से सूचना दी थी। उन्होंने भी आपनी ओर से काफी जगह तलाश किया। उन्होंने आशंका जताई की समीर की हत्या की गई हैं। इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

नूंह जिला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू ने बताया कि मौका के मुआयना किया है। फोरंसिस टीम बुलाकर मौके के सैंपल लिए गए हैं। मृतक बच्चे के ताऊ इकबाल निवासी तेड़ थाना पिनगवां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here