Home Haryana पहलवानों के समर्थन में उतरी अब किसान यूनियन, अंबाला में निकाला कैंडल...

पहलवानों के समर्थन में उतरी अब किसान यूनियन, अंबाला में निकाला कैंडल मार्च

187
0

अंबाला (अंकुर कपूर): दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में अब किसान यूनियन भी उतर आई है।बता दें कि अंबाला में कैंडल मार्च निकाला गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की अगुवाई में किसानों ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ चौक पर कैंडल मार्च निकाला। जानकारी के मुताबिक किसानों ने देश की पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान आंदोलन की तर्ज पर इसको भी तेजी से चलाएंगे। बता दें कि पिछले काफी समय से जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि जब तक सरकार बेटियों को न्याय नहीं देती, तब तक वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here