Home Haryana अनिल विज ने पंजाब पुलिस की तारीफ की, कांग्रेस नेता सुरजेवाला के...

अनिल विज ने पंजाब पुलिस की तारीफ की, कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान को आड़े हाथों लिया

213
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पिछले 36 दिनों से भगोड़ा चल रहे अमृत पाल को आखिर आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। जिसके लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा दिए गए बयान पर भी उनको आड़े हाथों लिया। प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है, जिसको लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि कोरोना के केस बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य विभाग की बात है इसके लिए हमने पूरे इंतजाम किए हुए हैंं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की व्यवस्था हमने की हुई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार द्वारा सख्ती करने की भी कोई तैयारी की जा रही है तो उन्होंने कहा कि अभी हमने लोगों को कहा है कि लोग खुद के प्रेरणा से ही कोरोना के नियमों का पालन करें।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगला खाली करने के बाद बयान दिया है कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदरणीय कोर्ट ने सारे पक्षों की बात सुनने के बाद इनके खिलाफ निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि अब इनको तह दिल से कोर्ट के फैसले को मानना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here