अंबाला (अंकुर कपूर): ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज के जनता दरबार के कारण लाखों पीड़ितों को इंसाफ मिला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शांडिल्य भगवान परशुराम जयंती पर बधाई देने अनिल विज के निवास पहुंचे और उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर ब्राह्मण महापंचायत सुप्रीमो ने कहा कि जैसे भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। वैसे ही इस कलुयग मे गृह मंत्री ने जनता की सेवा के लिए अवतार के रूप में जन्म लिया।
शांडिल्य ने कहा कि वह उस कोख को प्रणाम करते हैं जिस कोख ने अंबाला व हरियाणा की जनता को अनिल विज जैसा अवतार दिया है। शांडिल्य ने अनिल विज से अनुरोध किया है कि वह अपना दरबार कभी बंद न करें क्योंकि उन्ही की बदौलत आज हरियाणा में लाखो पीड़ितों को न्याय मिल रहा है। उन्होंने फरवरी 2023 का उदहारण दिया कि उनके दफ्तर पर हमला हुआ तो उन्होंने 112 पर डायल किया साढ़े 4 मिनट में पुलिस मौके पर थी।
भगवान परशुराम जयंती पर शांडिल्य ने सरकार का भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट निकालने का आभार व्यक्त किया। शांडिल्य अनिल विज की दीर्घायु की कामना की और अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगवाए और कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के तमाम सदस्य व उनका परिवार अनिल विज के आदेश पर राष्ट्र के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार है। उन्होंने कहा कि अनिल विज को जल्द ही अंबाला में राज्य स्तरीय प्रोग्राम में ‘अनमोल रतन’ का अवार्ड दिया जाएगा।







