प्रयागराज (एकता): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जहां माफिया अतीक अहमद के परिवार में शादी के दौरान ढाई मिनट में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार माफिया अतीक के बेटे और भाई की दंबगई से कई लोग दहशत में थे। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे परिवार के कई सदस्य ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। माफिया के भाई और बेटे गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने तकरीबन ढाई मिनट तक डेढ़ सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग की। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। यह काफी साल पुराना बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2016 में माफिया अतीक अहमद के साले शबी अहमद की शादी का है। इस वीडियो में अतीक अहमद नजर नहीं आ रहा है। अली नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद हैं। बता दें कि आसाद कालिया प्रॉपर्टी डीलर है और अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा अशरफ का करीबी नूर भी फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।







