Home Crime खूंखार हुए आवारा कुत्ते: अंबाला में गुरुद्वारे से लौट रहे पाठी पर...

खूंखार हुए आवारा कुत्ते: अंबाला में गुरुद्वारे से लौट रहे पाठी पर किया हमला

216
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता रहा है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला अंबाला छावनी के गांधी नगर में सामने आया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आवारा कुत्तों ने गुरुद्वारे के पाठी पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

बता दें कि घटना रविवार सुबह की हैं। जब गुरुद्वारा साहिब से पाठी वापस घर लौट रहा था। अचानक 4-5 आवारा कुत्तों ने एक साथ उनपर हमला कर दिया। जब पाठी की पत्नी ने शोर सुना तो पड़ोसियों की मदद से उन्होंने कुत्तों को डंडे मारकर भगाया। इसके बाद पाठी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बता दें कि कुत्तों ने उनके हाथ के एक अंगूठे का अगला हिस्सा भी खा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here