सोनीपत (एकता): सोनीपत में बीएएमएस छात्र पर हमला करने का मामला सामने आया है, जहां लुटेरे उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार नांगल कलां गांव के खेत में छात्र पर यह हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि हमले के समय छात्र बाल कटवाने के लिए सैलून पर जा रहा था। जब वह अपने खेतों के पास टीडीआई के पास पहुंचा तो झाड़ियों से 4 लुटेरे बाहर आए। उन्होंने छात्र पर डंडों से हमला किया। इसके बाद वह उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने छात्र के बयान पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।







