Home Accident हरिद्वार में मां की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार के साथ...

हरिद्वार में मां की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, सगे बहन-भाई की मौत

299
0

फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद में एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि हादसे के समय परिवार हरिद्वार में मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर लौट रहा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार भूना क्षेत्र में ढाणी गोपाल चौक के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार पेड़ से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बता दें कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटनास्थल पर सगे बहन-भाई की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरू की। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here