अंबाला (एकता): अंबाला रेलवे पुलिस सीआईए को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला रेलवे पुलिस सीआईए ने 5 किलो 180 ग्राम गांजे के साथ सौरभ नाम के युवक को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए ने कार्रवाई की। इससे पहले भी कईं नशा तस्करों को रेलवे पुलिस सीआईए ने गिरफ्तार किया है और लाखों रुपए का नशा बरामद कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।
रेलवे CIA ने सौरव नशा तस्कर को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा है और रिमांड के दौरान उससे और भी कई खुलासे होने उमीद है। रेलवे CIA रिमांड लेकर आरोपी से उसके गैंग में कौन-कौन लोग हैं और कहां से यह युवक नशा लाता है और कहां सप्लाई देता है इन सब की बारे में जानकारी जुटाएगी। नशा तस्कर ने मीडिया के सामने कबूला की वो तीन साल से ये काम कर रहा है। उसने बताया कि जहां से यह नशा लेकर आता है वहां पर नशा बड़ी आसानी से मिलता है और उसे यहां सप्लाई करने के लिए 3500 से 4000 रुपए मिलते हैं।







