करनाल (अंकुर कपूर): 14 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर हैं। करनाल जिले के मधुबन पुलिस अकादमी में वह हरियाणा पुलिस को कलर बैच देंगे। जो पुलिस के लिए गर्व की बात है। ये बैच हरियाणा पुलिस को लंबे समय के बाद उनकी सेवा, कर्तव्य से कार्य करने के लिए मिल रहा है। इस दौरान वहां परेड भी की जाएगी। वहीं दूसरे कार्यक्रम में वो जिला कार्यकारणी, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों के साथ मीटिंग लेंगे।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी शामिल होंगे और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी। इस मीटिंग का उद्देश्य किस तरह से पार्टी को मजबूत किया जाए ये होगा। वहीं अमित शाह का तीसरा कार्यक्रम हैफेड एग्रो मॉल में होगा, जहां पर वो हरियाणा को और भी कई सौगात दे सकते हैं। धनखड़ कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए नजर आए।







