Home Haryana दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को लिया आड़े हाथ, भूपेंद्र हुड्डा पर...

दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को लिया आड़े हाथ, भूपेंद्र हुड्डा पर भी किया पलटवार (देखें वीडियो)

185
0

रोहतक (अंकुर कपूर): जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा के बीच गठबंधन की चर्चाओं को लेकर अभय सिंह चौटाला पर पलटवार किया। बता दें कि यह कलयुग का एक अलग ही नजारा होगा। दिग्विजय चौटाला आज रोहतक पहुंचे और एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। साथ ही उन्होंने अपनी निजी राय देते हुए सरपंचों को ताकत देने की मांग की है। दिग्विजय चौटाला ने इससे पहले इनसो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत की।

इनेलो व कांग्रेस के हरियाणा में गठबंधन की चर्चाओं को लेकर दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को ही कटघरे में खड़े करते हुए बड़ा हमला बोला। उनका कहना है कि जिन व्यक्तियों ने षड्यंत्र के तहत ओम प्रकाश चौटाला को जेल भिजवाया, अगर अभय सिंह चौटाला उनके साथ ही हाथ मिलाते हैं तो यह कलयुग का सबसे बड़ा नजारा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा भाजपा से तो मिलती है लेकिन कांग्रेस के खिलाफ हमने सदा लड़ाई लड़ी है।

उन्होंने अपनी निजी राय व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों के पास पावर होना सबसे जरूरी है। क्योंकि वही जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। इसलिए अधिकारियों की बजाए सरपंचों को पावर मिलनी चाहिए। अधिकारी तो 58 साल बाद रिटायर हो जाते हैं लेकिन जनप्रतिनिधि को 5 साल के बाद वोट मांगने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो के संगठन को फिलहाल भंग कर दिया गया है और जल्द ही इनसो का संगठन दोबारा से बनेगा। इनसो छात्र संघ चुनाव के लिए अपनी लड़ाई लड़ेगी और यह चुनाव अप्रत्यक्ष नहीं प्रत्यक्ष रूप से होने चाहिए। इसके लिए वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी बातचीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here