अंबाला (एकता): हरियाणा के अस्पतालों में अब डॉक्टरों व स्टाफ को नए ड्रेस कोड लागू होने के साथ-साथ इन कपड़ों पर रोक लगाई गई हैं। अब अस्पतालों में.3 फैशन पर पाबंदी लगाई गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब महिलाएं जींस-टीशर्ट, प्लाजो, बैकलेस टॉप, स्कर्ट व भारी गहने नहीं पहन सकेंगी। इतना ही नहीं मेकअप और लंबे नाखून पर भी रोक लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के नए ड्रेस कोड में जींस, प्लाजो, बैकलेस टॉप, स्कर्ट जैसे फैशनवाले कपड़े बैन कर दिए गए हैं। पुरुषों के बाल कॉलर से लंबे नहीं होंगे। वहीं नियम का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







