Home Crime राम रहीम और एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को...

राम रहीम और एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जान से मारने की धमकी

200
0

अंबाला (एकता): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वीरेश शांडिल्य को मोबाइल पर धमकी के बाद अंबाला पुलिस ने FIR दर्ज की है।

शांडिल्य को धमकी मिली कि बब्बर खालसा के भारत प्रमुख जगतार सिंह हवारा के जेल से बाहर आते ही मौत के घाट उतार देंगे। हाल ही में आतंकवादियों की रिहाई के पक्ष में चल रहे मोर्चे के खिलाफ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से शांडिल्य भी मिले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 4 फरवरी को भी वीरेश शांडिल्य के दफ्तर पर हमला हो चुका है। शांडिल्य की हत्या की नीयत से चार नकाबपोश हमलावार आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here