Home Crime फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले में मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस ने...

फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले में मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस ने की धक्कामुक्की

172
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा टूरिज्म विभाग और पुलिस के द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते मीडियाकर्मियों को कवरेज के दौरान न केवल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की। मीडिया के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर मेले की चौपाल पर बैठे जिला उपायुक्त से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस के आला अधिकारी न तो बेकाबू भीड़ को हटा पाए और ना ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे पुलिसकर्मियों को ही रोक पाए।

बता दें कि मेले में चौपाल पर हरियाणवी नाइट के दौरान प्रांजल दहिया अपनी परफॉर्मेंस दे रहीं थी। हरियाणवी गायिका होने के नाते हरियाणा पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी को भूलकर मीडियाकर्मी बन गए। मीडिया गैलरी में घुसकर मीडिया के आगे खड़े होकर अपने अपने मोबाइलों में प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस की वीडियो बनाने में जुट गए। इस दौरान पुलिस की लापरवाही के चलते न केवल मीडिया गैलरी में आम लोगों की भीड़ गुसा आई बल्कि वहां पर घुसी भीड़ के चलते मीडिया कर्मियों को कवरेज करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की कवरेज के दौरान टूरिज्म विभाग और पुलिस की लापरवाही के चलते मीडिया कर्मियों को मेले की कवरेज करने में भारी परेशानियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। अब देखना यह होगा कि हरियाणा के पर्यटन मंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री सूरजकुंड मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले की ख्याति दिलाने वाले पत्रकारों को इस 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हो रही परेशानियों को लेकर पुलिस और हरियाणा टूरिज्म विभाग के खिलाफ क्या संज्ञान लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here