Home Ambala मन की बात से लेकर परिसीमन तक अनिल विज के तीखे तेवर,...

मन की बात से लेकर परिसीमन तक अनिल विज के तीखे तेवर, सोनिया गांधी की नागरिकता पर कांग्रेस को घेरा

5
0

अंबाला-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के’मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड कार्यकर्ताओं के साथ सुना।कार्यक्रम के बाद विज ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।वहीं सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस को घेरा और वोट चोरी के आरोप लगाए। इसके अलावा परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए विज ने कहा कि देश की बढ़ती आबादी के हिसाब से लोकसभा सीटों का बढ़ना जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के’मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना।विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया है।उन्होंने नशे को युवाओं के भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए नशा मुक्त युवा अभियान की सराहना की।सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अदालत में दी गई जानकारी पर भी अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा।विज ने कहा कि अगर नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में नाम होने की बात साबित होती है तो यह गंभीर सवाल है।उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर पुराने समय से ही वोट चोरी करने के आरोप लगाए।वहीं परिसीमन के विरोध में इंडिया गठबंधन की मुहिम पर अनिल विज ने कहा कि देश में अब तक चार बार परिसीमन हो चुका है।1952 में देश की आबादी करीब 36 करोड़ थी और एक सांसद लगभग सात लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता था। आज एक सांसद पर करीब 26 लाख लोगों की जिम्मेदारी है। विज ने कहा कि लोकसभा सीटें बढ़ने से प्रतिनिधित्व का बोझ कम होगा और जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। उन्होंने परिसीमन को देश की मौजूदा जरूरत बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here