Home Haryana बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

14
0

बहादुरगढ़। बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी एकनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार रामफल पिछले करीब तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह सेना से सेवानिवृत्त थे और पेंशन प्राप्त कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उन्होंने अपने मकान पर लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि रामफल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। वह अपने बेटे इंदर के साथ रहते थे। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here