Home Accident हरियाणा के CM खट्टर ने सिक्किम बस हादसे में सेना के जवानों...

हरियाणा के CM खट्टर ने सिक्किम बस हादसे में सेना के जवानों की मौत पर जताया दुख

188
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तरी सिक्किम में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के दौरान सेना के जवानों की हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र उनकी सेवा व प्रतिबद्धता के लिए वीर सपूतों को नमन करता है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उत्तरी सिक्किम में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के दौरान सेना के जवानों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है।


बता दें कि सिक्किम में बस के खाई में गिरने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए। जिस पर कई मंत्रियों और पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here