Home Palwal ग्रामीण युवा मंजीत बना प्रेरणा: बूसू खिलाड़ी का भारतीय सेना में अग्निवीर...

ग्रामीण युवा मंजीत बना प्रेरणा: बूसू खिलाड़ी का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन

80
0

Palwal, 23 November-:पलवल जिले के गांव घोड़ी के रहने वाले मंजीत ने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल के दम पर भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। मंजीत बूसू के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और बेहद साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके चयन पर गांव व आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इसी अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंजीत और उनके कोचिंग संस्थान अर्जुन स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालकों का स्वागत पगड़ी और फूलमालाओं से किया गया।

मंजीत के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि यह परिवार के लिए गर्व और अत्यंत खुशी का क्षण है। उनका कहना था कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा देश की सेवा करे, और आज उनका बेटा भारतीय सेना में जाकर इस सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर अर्जुन स्पोर्ट्स एकेडमी की निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन न होता, तो यह संभव नहीं हो पाता। संस्थान ने न केवल मंजीत को खेल में निखारा, बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार किया।मंजीत की माता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें सही स्थान पर और सही तरीके से ढाला जाए तो वे निखर कर सामने आते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का सारा श्रेय एकेडमी के संचालक नरसिंह चौहान और उनकी टीम को दिया। उनका कहना था कि संस्था के प्रशिक्षण और अनुशासन ने मंजीत के भीतर सेना में जाने का जज्बा पैदा किया। साथ ही उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी अपील की कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें ऐसे संस्थानों से जोड़ें जहां सही दिशा और मेहनत का माहौल मिलता है।

चयनित मंजीत ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि 2024 में उन्होंने अर्जुन स्पोर्ट्स एकेडमी ज्वाइन की थी, जिसने उनके खेल और फिटनेस दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपने चयन का श्रेय माता-पिता और एकेडमी को देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण पल है।

अर्जुन स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नरसिंह चौहान ने बताया कि उनकी एकेडमी लगातार प्रतिभाओं को निखारकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आगे ला रही है। मंजीत का स्पोर्ट्स कोटे से अग्निवीर जीडी में चयन पूरी एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। उनका कहना था कि उनकी एकमात्र सोच यही है कि पलवल जिले की खेल प्रतिभाएं देशभर में चमकें और अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here