Home Haryana हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

169
0

चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज रात गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ़ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यह स्थिति 3 अक्टूबर तक बनी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

दक्षिण हरियाणा में ज्यादा असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इसके चलते विशेषकर दक्षिण हरियाणा के जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। हवाओं की दिशा बदलने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मानसून में औसत से ज्यादा बारिश

इस बार हरियाणा में मानसून सामान्य से 38% अधिक सक्रिय रहा। 1 जून से 22 सितंबर तक यानी 114 दिनों के दौरान प्रदेश में औसतन 568 मिमी बारिश हुई। इनमें सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में 1116.5 मिमी जबकि सबसे कम सिरसा में 346.6 मिमी दर्ज की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here