Home Crime गुरुग्राम में CM फ्लाइंग टीम ने मारी रेड, 2 टन नकली खोया-पनीर...

गुरुग्राम में CM फ्लाइंग टीम ने मारी रेड, 2 टन नकली खोया-पनीर बरामद

88
0

गुरुग्राम |  हरियाणा के गुरुग्राम में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और मुख्यमंत्री फ्लाइंग टीम ने मिलकर 12 से अधिक क्षेत्रों में छापेमारी कर 2,000 किलोग्राम नकली खोया और पनीर बरामद किया। यह कार्रवाई सोमवार की देर रात फर्रुखनगर क्षेत्र में की गई।

तहकीकात में सामने आया कि झज्जर रोड बस अड्डे के पास एक पिकअप वाहन से लगभग 1,000 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। ड्राइवर जुनैद ने पूछताछ में बताया कि यह पनीर पलवल के हथीन से लाया गया था। जब्त पनीर के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

CM फ्लाइंग टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही मार्केट में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। झज्जर रोड स्थित यादव डेयरी से लगभग 700 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। डेयरी मालिक सोनू सिंह मौके पर मौजूद थे।

इसी तरह बस अड्डा रोड पर परवीन डेयरी से 100 किलोग्राम पनीर और 60 किलोग्राम खोया जब्त किया गया। दुकान मालिक धर्मपाल भी छापेमारी के समय मौजूद थे। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, EHC मनोज कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौहान शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि बाजार में सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here