Home Haryana एडवोकेट रोहित जैन के सिर सजा जीत का ताज, अंबाला बार एसोसिएशन...

एडवोकेट रोहित जैन के सिर सजा जीत का ताज, अंबाला बार एसोसिएशन के बने प्रधान

221
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में जिला बार एसोसिएशन के चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद एडवोकेट रोहित जैन के सिर जीत का ताज सजा है। रोहित जैन को अंबाला बार एसोसिएशन का प्रधान बनाया गया है। बता दें कि अधिवक्ता रोहित जैन के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

कोर्ट परिसर में समर्थकों ने खुशी से लड्डू बांटें, वहीं उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रोहित जैन ने पूर्व प्रधान रहे दिलबाग सिंह दानीपुर को 267 वोट से मात दी है। वहीं, 477 वोट हासिल करके अमित कुमार गर्ग वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा 679 वोट के साथ संदीप शर्मा सेक्रेटरी, 371 वोट के साथ जॉइंट सेक्रेटरी सोनल कपिला, 463 वोट के साथ ललित शर्मा कैशियर चुने गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here