Home Haryana शादी के कुछ महीनों बाद युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से...

शादी के कुछ महीनों बाद युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ कारणों का खुलासा

198
0

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बता दें कि मामला बल्लभगढ़ की बाल्मीकि बस्ती का है। जहां युवक ने पत्नी से दुखी होकर सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं सुसाइड करने से पहले उसने वीडियो बनाया और अपने ससुराल वालों के खिलाफ आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी 22 नवंबर 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।  एक महीना बीत जाने के बाद ही संगीत की धर्मपत्नी ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था जिसके बाद शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि संगीत ने आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here