Home Haryana अहमदाबाद विमान हादसे पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जताया शोक, कहा-...

अहमदाबाद विमान हादसे पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जताया शोक, कहा- पूरा देश है शोकाकुल

215
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा, “इस दुखद क्षण में हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे की सूचना मिलते ही त्वरित संज्ञान लिया और अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही हादसे के कारणों की जानकारी सामने आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और हर संभव सहायता पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here