Home Business/Education हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन...

हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

163
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक छुट्टियां रहेंगी।

शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन 30 दिनों के दौरान राज्य के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, और 1 जुलाई 2025 से कक्षाएं पुनः आरंभ की जाएंगी।

यह फैसला तेज गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी स्कूल निर्धारित तिथि तक बंद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here