Home Crime तलाकशुदा महिला से निकाह का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, आरोपी...

तलाकशुदा महिला से निकाह का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

63
0

यमुनानगर  | हरियाणा के यमुनानगर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने तलाकशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि युवक ने महिला से 2 लाख रुपये भी हड़प लिए और जब उसने शादी की बात की, तो धमकी देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की।

महिला थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी अशरफ उर्फ भूरा, निवासी चिलकाना कस्बा, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भाई का दोस्त बनकर की नजदीकियां

शिकायतकर्ता महिला मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली है और तलाक के बाद फिलहाल जगाधरी में रहती है। उसने बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त था और अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान बातचीत बढ़ी और उसने निकाह का वादा किया। महिला ने जब अपने तलाक की जानकारी दी, तो आरोपी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नशा देकर बनाया शारीरिक संबंध, वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल

एक बार यमुनानगर आने पर आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि बीते छह वर्षों से वह उसके साथ जबरन संबंध बना रहा था।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पैसे लेकर मुकरा निकाह से

शिकायत के अनुसार महिला चार बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन दवाएं देकर गर्भपात करवा दिया। 20 अप्रैल को निकाह की तारीख तय कर उसने 2 लाख रुपये भी निकाह खर्च के नाम पर ले लिए, लेकिन फिर शादी से पीछे हट गया। जब महिला ने शिकायत करने की बात कही, तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here