चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में एक और नियुक्ति की एंट्री हुई है। बता दें कि हरियाणा के नारनौल के रहने वाले एचपीएस हितेश यादव की अब मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति हुई है। उनको मुख्यमंत्री का एडीसी (टूर) बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भिवानी के एडिशनल एसपी के पद पर हितेश यादव तैनात थे।हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से उनकी तैनाती को लेकर देर रात ऑर्डर जारी किए गए।







