Home Haryana ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हरियाणा में बढ़ी सुरक्षा, अंबाला कैंट समेत कई...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हरियाणा में बढ़ी सुरक्षा, अंबाला कैंट समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी

276
0

नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोटली, मुरीदके और बहावलपुर जैसे क्षेत्रों में की गई, जहां आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। हमलों में लश्कर सरगना हाफिज सईद के मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

JF-17 विमान मार गिराने की सूचना

जानकारी के अनुसार, जम्मू क्षेत्र के पास भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान का एक जेएफ-17 लड़ाकू विमान भी मार गिराया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी नहीं की गई है।

LOC पर तनाव, भारत ने दिया करारा जवाब

भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलीबारी शुरू की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत कर दिया गया है।

हरियाणा में सतर्कता बढ़ी, अंबाला कैंट स्टेशन पर सघन जांच

संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) द्वारा यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। ट्रेनों में सवार यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की भी कड़ाई से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here