Home election अनिल विज के कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्षद टोनी चौधरी भाजपा में...

अनिल विज के कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्षद टोनी चौधरी भाजपा में हुए शामिल

197
0

अम्बाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अम्बाला शहर नगर निगम के वार्ड नम्बर 4 से एचडीएफ पार्षद विजय कुमार उर्फ टोनी चौधरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान शहर विधायक असीम गोयल भी मौजूद थे। गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पार्षद टोनी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

उन्होंने पार्षद को आश्वस्त किया कि उन्हे पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले वार्ड नम्बर 4 से पार्षद टोनी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी और अनिल विज की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला में समान रूप से विकास कार्यों को करवा रहे हैं। वहीं शहर विधानसभा क्षेत्र में अनगिनत ऐसे विकास कार्य भी हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here