Home Haryana रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल…सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

रोडवेज कर्मचारियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल…सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

131
0
hunger strike roadways employees
hunger strike roadways employees

Karnal, 21 April-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में करनाल डिपो पर सोमवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की गई। यह हड़ताल सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई और मंगलवार दोपहर ज्ञापन सौंपकर समाप्त होगी।

 

 

डिपो प्रधान कृपाल सिंह, सत्यनपाल और माया राम (राज्य प्रधान, आल हरियाणा वर्कर्स यूनियन) की अध्यक्षता में हुई इस भूख हड़ताल में मोर्चा ने सरकार पर जुलाई 2024 में हुई बैठक में सहमत मांगों को लागू न करने का आरोप लगाया।यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं, तो आगामी 3 मई को परिवहन मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित निवास का घेराव किया जाएगा।

मुख्य मांगें:

  • चालक-परिचालकों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए
  • रात्रि ठहराव सीमा 10 से बढ़ाकर 25 दिन की जाए
  • अर्जित अवकाश की संख्या पुनः 30 की जाए
  • रुका हुआ बोनस जल्द जारी किया जाए
  • जनसंख्या के अनुपात में बसों की संख्या बढ़ाई जाए
  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here