कुरुक्षेत्र, 31 मार्च-कुरुक्षेत्र के थाना टोल प्लाजा पर आपको पहले से ज्यादा टोल देना होगा, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी की घोषणा की है।नेशनल-हाईव 152 (हिसार-चंडीगढ़) पर के थाना टोल प्लाजा पर लागू होगी। हालांकि NHAI ने देशभर के टोल प्लाजा पर नई दर लागू होगी। यहां पर NHAI ने पुराने टोल में करीब 5 परसेंट की वृद्धि की है।
मंथली पास में 10 रुपए बढ़े
थाना टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन जैसे छोटे वाहनों से लेकर बड़े ट्रकों और बसों तक सभी व्हीकल को बढ़ा हुआ टोल देना होगा। इसके अलावा मंथली पास बनवाने के लिए 10 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। इससे हर-रोज सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। चालकों में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है, क्योंकि यह सीधा उनके मासिक खर्चों को प्रभावित करेगा।
नए रेट्स की लिस्ट जारी
थाना टोल प्लाजा के मैनेजर अजय पांडे ने बताया कि नए रेट्स 1 अप्रैल सुबह 8 बजे से लागू होंगे। यहां करीब 5 परसेंट टोल के रेट्स बढ़े हैं। नए रेट्स जारी करने के ऑर्डर उनके पास आ चुके हैं। फास्ट टैग पर भी कुछ अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
पुराने रेट्स
व्हीकल———-सिंगल—-वापसी
कार,जीप,वैन——85——130
LCV————–140——210
बस/ट्रक———–290—–435
अप टू 3 एक्सल-315——475
4 से 6 एक्सल—-455—–685
HCM/EME—–455—–685
7-ज्यादा एक्सल–555—–835
*लागू होने वाली नई दरें*
व्हीकल———-सिंगल—-वापसी
कार,जीप,वैन——90——135
LCV————–145——215
बस/ट्रक———–300—–450
अप टू 3 एक्सल–330——495
4 से 6 एक्सल—-470——710
HCM/EME—–470——710
7-ज्यादा एक्सल–575—–860







