Home Sonipat सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल थाना क्षेत्र में...

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल थाना क्षेत्र में बढ़ रही है लुट की वारदाते

206
0
सोनीपत, 6 मार्च —सोनीपत से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 44 लुटेरों की पहली पसंद बनता जा रहा है.देर रात मुरथल थाना क्षेत्र में स्थित एसके वाइन के शराब ठेके पर दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर पहले तो एक ग्राहक से सोने की चेन ,नकदी और बाद में शराब ठेके के करिंदे से नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए,हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस के गश्त के दावे हवा हवाई होते हुए नजर आ रहे हैं।
देर रात शराब के ठेके पर दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात
सोनीपत की मुरथल थाना पुलिस के आला अधिकारी और थाना प्रभारी लगातार इलाके से क्राइम को कम करने के दावे कर रहे हैं,लेकिन सोनीपत से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 44 जोकि मुरथल के ढाबों के लिए प्रसिद्ध है.वहां बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और देर रात भी लीला ग्रांड होटल के सामने स्थित एसके वाइन शराब ठेके पर हथियारों से लैस दो बदमाश दाखिल हुए. पहले तो उन्होंने वहां एक ग्राहक से सोने की चेन नकदी और बाद में शराब ठेके के करिंदे से नकदी लूट की वारदात को अंजाम दे डाला, और फिर आसानी से फरार हो गए, लेकिन इससे पहले भी कई वारदात इस तरह की नेशनल हाईवे से सामने आ चुकी है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे अगली लूट की वारदात होने का तमाशा देखने में लगी रहती है।
इस वारदात के बाद सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने ग्राहक की शिकायत पर मुदकमा दर्ज कर लिया है और इस वारदात की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब ठेके पर हथियारों से लैस बदमाशो ने लुट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुदकमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here