Home Haryana भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र… शहर के विकास कार्यों...

भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र… शहर के विकास कार्यों पर किया जाएगा काम

87
0
यमुनानगर, 24 फरवरी — नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर आज यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए शहर के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी.हालांकि इस मौके पर यमुनानगर से विधायक ने साफ कहा कि यमुनानगर में नियंत्रण विकास कार्य होते रहे हैं,लेकिन अब उससे भी ज्यादा कार्य निगम के अंदर होने वाले हैं.विकास कार्य का बखान करते हुए बीजेपी ने अपनी प्रचंड जीत की भी घोषणा कर दी और कहा की रिजल्ट आने के बाद तमाम विकास कार्य करने शुरू कर दिए जाएंगे.
यमुनानगर में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया.घोषणा पत्र जारी करते हुए यमुनानगर से विधायक जिला अध्यक्ष और मेयर प्रत्याशी मौके पर मौजूद रहे. विधायक ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि शहर में पहले से ही बहुत विकास कार्य है,लेकिन जो कार्य रुके हुए हैं अब उन्हें भी तेजी से किया जाएगा. खास तौर पर उन्होंने पश्चिमी यमुना नहर को लेकर कहा की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे छठ पूजा होती है और अब इनके घाटों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पूजा करते समय किसी को कोई परेशानी ना हो.यही नहीं लोकल बसों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी. साथ ही घोषणा पत्र में बच्चों का ध्यान रखते हुए शहर में चिल्ड्रन पार्क बनाने की भी बात सामने आई.जबकि पार्कों के अंदर पहले से ही झूले और जिम का जो सामान लगा हुआ है उसे भी दुरुस्त किया जाएगा.
विधायक ने कहा कि शहर से गंदे तारों को भी ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उनके पानी को सही कर फिर यमुना में डालने का कार्य किया जाएगा.जगाधरी में एक बड़ा ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात कही गई है ताकि जगाधरी बर्तन उद्योग से निकलने वाला केमिकल पानी को साफ करने के बाद ही यमुना में डाला जाए. ऐसे कई कार्य विधायक ने अपने इस घोषणा पत्र के दौरान सामने रखें.विधायक ने कहा की मेयर का चुनाव होने के बाद जो लोग लंबे समय से निगम की दुकानों और प्लाटों पर रह रहे हैं, उन्हें भी मालिकाना हक दिया जाएगा ताकि वह किराए से बच सके और उसे जमीन के वह मालिक बन जाए.ऐसे में भाजपा की मेयर प्रत्याशी ने भी कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जीत का आश्वासन दिया था और सीएम ने भी उन्हें कहा था कि प्रचंड जीत कर यमुनानगर से आए तो यमुनानगर में विकास कार्यों की जड़ी लगा देंगे. यमुनानगर का नक्शा ही पूरा बदल दिया जाएगा शहर को सुंदर बनाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here