अम्बाला, 12 फरवरी –हरियाणा सरकार के मंत्री एवं भाजपा के बेबाक नेता अनिल विज ने अपने चिर परिचित अंदाज में कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है. उन्होंने इस मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज को उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था। जिसको लेकर विज ने कल कहा था कि वो ठंडे पानी से नहाकर जवाब लिखेंगे उस पर आज विज ने फिर कहा मैंने ठंडे पानी से नहाकर,खाना खाकर समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है।
मैं अपना जवाब सार्वजनिक नही करूंगा
अनिल विज ने कहा मैंने ये भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब भी चाहती है तो वो देने के लिए तैयार है। विज ने कहा उन्हें जितना याद था उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है। विज ने कहा वो अपना जवाब सार्वजनिक नही करेंगे जो उन्होंने लिखा है वो जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे।अनिल विज ने उन्हें मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और ना चाहे तो उसकी मर्जी। विज की माने तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले सार्वजनिक हो चुका था उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी.बताया जा रहा है कि आलाकमान के निर्देशों पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस दिया गया था.






