Home election शाहबाद में 13 बूथों पर होगा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का...

शाहबाद में 13 बूथों पर होगा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव,

163
0
कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी -हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव कल यानी रविवार को होने जा रहा है। ऐसे में शाहबाद के वार्ड नंबर 13 में चुनावी मैदान में 6 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सिख संगत करेगी। शाहबाद के वार्ड नं 13 में करीब 12 हजार सिख वोटर है. जिनमें से करीब 2 हजार शहरी और बाकी वोटर ग्रामीण क्षेत्र के है। कल होने जा रहे कमेटी के चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। सभी पोलिंग पार्टीयां अपने अपने बूथों पर ईवीएम मशीनों के साथ पहुंच चुकी हैं।
शाहबाद एसडीएम विवके चौधरी ने बताया कि शाहबाद में कुल 13 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 2 शहरी और 11 ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गए है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर चार पोलिंग पार्टीयों रहेंगी वही 1 पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है। एसडीएम विवेक चौधरी ने बताया कि जहां एक हजार से ज्यादा मतदाता है। वहां एक अतिरिक्त पोलिंग पार्टी को स्थापित किया गया। किसी को भी कानून व्यवस्था को भंग नही करने दिया जाएगा। वही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किये गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here