Home Haryana हरियाणा में तीसरी बार बनेगी डबल इंजन की सरकार :- मुख्यमंत्री नायब...

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी डबल इंजन की सरकार :- मुख्यमंत्री नायब सैनी

112
0
फतेहाबाद,  7 सितम्बर : फतेहाबाद के टोहाना में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शनिवार को नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने सभा की और बाद में सीएम नायब नायब सैनी के साथ रोड शो करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला न तो सभा में पहुंचे और न ही बबली के नामांकन के मौके पर हाजिर रहे। जो एक चर्चा का विषय बना रहा।
नामांकन बरने के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए नायब सैनी ने कहा की टोहाना से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आयोजित जनसभा में मुख्य रूप से पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बबली को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवेंद्र बबली के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। यह जोश और उत्साह पूरे हरियाणा के अंदर है। माननीय नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी। इसे लेकर वह सभी प्रदेशवासियों और देवेंदर बबली को बधाई देते हैं। टोहाना की जनता ने यह तय कर दिया है कि देवेंद्र बबली कमल का फूल लेकर चंडीगढ़ जाएंगे और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मजबूत होंगे और उनके प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनसे मिलकर हरियाणा में तेज गति से विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव व क्षेत्रवाद के उनकी सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं के अंदर उत्साह जगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को मजबूत करने का काम किया है। महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में किया है। उन्होंने दावा किया कि 8 तारीख के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाती नज़र आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here