Home Haryana पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बिजली फ्यूल सरचार्ज को लोगों की जेब...

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बिजली फ्यूल सरचार्ज को लोगों की जेब पर डाका बताया

136
0

कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी -: थानेसर से कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बिजली फ्यूल सरचार्ज को लोगों की जेब पर डाका बताते हुए कहा कि सरकार अनाप शनाप टैक्स लगाकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि सबसे पहले भाजपा ने कलेक्टर रेट बढ़ाये अब बिजली में FSA के नाम से 47 पैसे प्रति यूनिट उपभोक्ता के नाम पर बोझ डाल दिया है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि फरवरी में होने वाले हरियाणा विधानसभा के सत्र में मुद्दों को लेकर जोर-जोर से उठाया जाएगा। जनता से जुड़ी हुई हर आवाज विधानसभा के मुद्दे में उठाई जाएगी।

 

सरकार अनाप शनाप टैक्स लगाकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है,

प्रदेश सरकार की भ्रष्ट पटवारी की लिस्ट मुद्दे पर बोलते हुए विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब सरकार को यह पता है तो सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए उनको बर्खास्त करना चाहिए इसे साबित हो गया है कि सरकार के भ्रष्टाचार के दावों की पोल खुल रही है। जब उनसे पूछा गया कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने किस प्रकार की तैयारी की है और क्या बिना संगठन के चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने दावा किया कि जल्दी पार्टी का संगठन भी बनेगा और नेता प्रतिपक्ष भी जल्द मिलेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here