Home Haryana केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आरोप…कांग्रेस के समय में सरकारी...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आरोप…कांग्रेस के समय में सरकारी नौकरियों की लगाई जाती थी बोली

148
0
पलवल,27 सितम्बर -पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज पलवल के कैंप में स्थित आर्य मंदिर में पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। इस अवसर विधायक दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व अध्यक्ष एलडी वर्मा, प्रवीण ग्रोवर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
कांग्रेस की भाषा सभी समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की 
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पिछले 10 वर्षों में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए गए है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा प्रदेश में अबकी बार एक नया रिकॉर्ड बनने जा रही है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाषा सभी समुदाय के लोगों को नीचा दिखाने की रही है। जब वह मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की बात कही थी जिससे समाज का अपमान हुआ था।
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में झूठ फैलाना शुरू कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस किस आधार पर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी दस वर्षों से सत्ता से दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घर बैठे ही बुजुर्गों की पेंशन बनाने का कार्य किया। गरीब परिवार के लोगों के ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बनाए। कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई। अब कर्मचारियों को अपना तबादला करवाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने नहीं पड़ते है।
मनोहर लाल ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप 
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में सरकारी नौकरियों की बोली लगाई जाती थी। लेकिन भाजपा ने पूरी पारदर्शिता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया। पिछले दस सालों में योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांवों में गरीब परिवार के युवाओं को भी नौकरी के अवसर प्राप्त हुए है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को नौकरी देने के नाम पर वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार व्याप्त था जबकि भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया। कांग्रेस की सरकार में दुकानदारों से मंथली और हफ्ता वसूली की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here