Home Faridabad सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए मारी बाइक...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए मारी बाइक सवार को टक्कर

167
0
फरीदाबाद 31 अगस्त :ये  वीडियो वीरवार रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था । इस वीडियो को जिसने भी देखा वह यह देखकर चौके बिना नहीं रहा कि किस तरह से तेज गति से गाड़ी चलाते हुए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी बाइक सवार गिर गया , जिसके बाद उनके बराबर में बैठी लड़की ने कहा सॉरी सॉरी गिर गया लेकिन मीडिया इनफ्लुएंसर बोला गिरने दो । यह मेरे रोज का काम है । इस वीडियो को गाड़ी में ही बैठे उनके किसी साथी ने बनाया जैसा की नजर आ रहा है।
जब यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा तब मीडिया ने वीडियो की पड़ताल की और पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली इसके बाद पुलिस ने बताया कि यह मामला 25 फरवरी का है । इस मामले में पुलिस ने अब स्वत संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर रही है और अब उसे घायल व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसको इस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर में टक्कर मारी । दरअसल बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाला रजत दलाल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जो आमतौर पर अपने इसी तरह के वीडियो के चलते फेमस होना चाहता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here